मैरवा: बारात से लौट रही बोलेरो नदी में गिरी, आठ घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित स्याही पुल पर बुधवार की सुबह बरातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर स्याही पुल से नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के मितवलिया गांव निवासी सुशील कुमार गिरि के घर से यूपी के रामपुर मिल समीप जरावरपुर गांव में मंगलवार को बरात गई थी। बुधवार की सुबह विदाई के बाद बाराती बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

तभी रेलिंग विहीन स्याही पुल पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हालांकि नदी में पानी नहीं था इस कारण बड़ी घटना नहीं हुई। घायलों में हेमंत गिरि, देवेंद्र गिरि, अमित, राज, प्रिंस, विवेक, नीरज और राजेश गिरि शामिल हैं।जर्जर हालत में है स्याही पुल बता दें कि मैरवा और यूपी को जोड़ने के स्याही पुल ही एक मात्र साधन है। इस पुल से ही बिहार के किसान खास कर छपरा, सिवान के यूपी के रामपुर मिल में अपना गन्ना लेकर जाते हैं। यह पुल रेलिंग विहीन और जर्जर हालत में है। पुल अंग्रेजों के जमाने में स्क्रू पर खड़ा है। इसकी सड़क भी काफी जर्जर हो चुकी है और कई बार इस पुल पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।