मखदूम सराय: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में मना कृष्ण जन्मोत्सव

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मखदूम सराय महावीरी पथ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवा केंद्र पर गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह पूर्वक मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को देख उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान झांकी सजाई गई तथा भोग लगाया गया। श्रीकृष्ण और राधा की चेतन झांकी बहुत ही मनोहारी दृश्य के साथ सजाई गई थी। इस दौरान माखन मिश्री का विशेष भोग लगाया गया। राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने बताया कि मूल्यनिष्ट जीवन के प्रेरणा स्रोत श्रीकृष्ण हीं है। कहा कि भारत को देवी देवताओं का देश कहा जाता है। इसमें 33 करोड़ देवी-देवता बताए जाते हैं। इस अवसर पर डा. आशुतोष कुमार सिंन्हा, डा. पीके गिरी ,डा. ओपी सिंह, डा. जे एन प्रसाद, डा. ए के अनिल, डा. विनय भूषण सिंह, डा. राम इकबाल गुप्ता, डा. सरिता कुमारी, डा. ईरा सिंन्हा, डा. कंचनमाला, बीके सुभाष भाई, प्रेम भाई , निर्मल भाई , अनिल भाई, ओमप्रकाश भाई सहित करीब तीन सौ भाई-बहनें, स्थानीय लोग उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here