सिवान के लकड़ी नबीगंज में भाजयुमो के जिला कार्यसमिति सदस्यो ने पत्रकारों को किया सम्मानित

0
ptrkar

परवेज अख्तर/सिवान :- लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुरा मदारपुर रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार सिंह के साथ एनडीए गठबंधन के लोगों ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत पत्रकारों को शाल गमछा मास्क एवं सेनेटाईजर देकर सम्मानित किया। भाजपाईयो ने इस वैश्विक महामारी में पत्रकारों की अग्रणी भूमिका के प्रति वाहवाही जताई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद भाजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष अरुण चौहान लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र पंडित भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य मैनेजर यादव बीजेपी नेता विवेक सिंह संजीत कुमार शर्मा जन वितरण दुकानदार सुरेश प्रसाद के अलावे प्रिंट मीडिया रिपोर्टरों में अमर नाथ पांडेय अमित कुमार सिंह धनेश सिंह एवं उपस्थित एनडीए के सभी कार्यकर्ताओ को मास्क देकर कार्यसमिति सदस्य जसवंत सिंह ने सम्मानित किया। इस पुनीत कार्य के लिए किसानों के नेता रामायण सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रखंड में सरकारी अनाज निगलने वाले छोटे नेवलों की बीमारी ठीक करने में लगे बड़े नेवले ।