तीन बच्चों की मां को 10 साल छोटे लड़के से हुआ प्रेम, पति ने पत्नी की बॉयफ्रेंड से करवा दी शादी

0

पटना: बेगूसराय से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी तीन बच्चों की मां का प्रेम विवाह उसके ही प्रेमी से करवा दिया। पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए यह कदम उठाया। पति का कहना है कि उसे कोई दिक्कत नहीं है। पत्नी की खुशी में ही उसकी खुशी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जानकारी के मुताबिक महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने 3 बच्चों के साथ घर पर ही थी। रात में प्रेमी उससे मिलने आया। गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी गई। पति ने कहा- ‘अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’ उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है। इसके बाद गुरुवार को महिला की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करा दी गई।

वहीं विवाह संपन्न होने के बाद गांववालों ने उनको आशीर्वाद दिया और फतेहा विदा कर दिया। महिला की उम्र 40 साल है। महिला को एक बेटा और दो बेटी है। पूरा मामला ऐसा है कि महिला को फतेहा गांव निवासी बेगूसराय के एक जांच घर में लैब टेक्नीशियन 32 साल के महेश कुमार से प्यार हो गया। वहीं देर रात जब प्रमी महिला से मिलने पहुंचा तो उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद महिला के पति को कॉल किया गया। पति ने कहा कि उसे कोई दिक्कत नहीं है। पत्नी जाना चाहती तो वह उसकी खुशी के लिए दोनों की शादी को मंजूर करने को तैयार है।

जिसके बाद सुबह ग्रामीण और जनप्रतिनिधि समेत परिजनों ने सर्वसम्मति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, वार्ड सदस्य प्रमोद साह, पंच अर्जुन पंडित और महिला के परिवार ने उसके पति सुखदेव साह को मोबाइल पर जानकारी दी गई। बात सुनने के बाद सुखदेव साह ने पत्नी की शादी के फैसले पर अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई और विदा कर दिया गया।