नहर में डूबने से युवक की मौत

0
Dead body in a mortuary

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली नोनिया छापर गांव में नहर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम सात बजे की है।बताया जाता है कि विशाल कुमार यादव अपने घर से समीप करीब एक बजे नहर में अपना साइकिल धोने के लिए गया हुआ था। जब विशाल अपने घर शाम सात बजे तक नहीं आया तो उसके माता-पिता काफी चिंतित हो गए और काफी खोजबीन किया। तो देखा गया कि विशाल नहर में डूबा हुआ है। गांव वालों ने उसे बाहर निकाला तो देखा कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के पिता मदन यादव ने बताया कि विशाल को असाध्य बीमारी था। इसके पहले भी बहुत बार वह इसका शिकार हो चुका है और इसका इलाज भी चल रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि एक बजे अपना साइकिल धोने के लिए नहर के पास गया हुआ था। जब शाम सात बजे उसके बाद भी घर नहीं लौटा तो काफी चिंता होने लगीकि विशाल कहां चला गया। विशाल के गायब होने की सूचना अपने पड़ोसी को दिए और उसके बाद उसे ढूंढने लगे। जब नोनिया गांव के हर के पास गए तो देखा गया कि विशाल पानी में डूबा हुआ है। उसके बाद उसे बाहर निकाला गया तो वह मर चुका था। मृतक विशाल कुमार के माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali