आंदर ढाला रामनगर निवासी नवीन उपाध्याय ने फसल बर्बाद करने से रोका तो मारपीट कर किया घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 42 में तीन दिसंबर को फसल बर्बाद करने से रोकने पर पट्टीदारों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। घायल की पहचान आंदर ढाला रामनगर निवासी नवीन उपाध्याय के रूप में हुई।इस मामले में घायल ने नगर थाना में नामजद प्राथमिकी कराई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि खेत में सरसों की बुआई थी। उसी फसल को बर्बाद करते हुए ट्रैक्टर से बालू लेकर आवाजाही की जा रही थी। इसका विरोध करने पर राम नगर निवासी शैलेश यादव व दुर्गेश पटेल ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। भूमि पर कब्जा करने की नियत से मारपीट उन लोगो ने की है। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। उन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि नामजद प्राथमिकि दर्ज हुई है।