एनडीए के स्टार प्रचारक निरहुआ ने दरौली में एनडीए प्रत्यासी के पक्ष में किया चुनावी जनसभा

0

बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार जरूरी : निरहुआ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सूबे के विकास के लिए प्रदेश में एनडीए की सरकार जरूरी है। आप लोगों ने इसके पूर्व की सरकार को देख चुके हैं। यह बातें दरौली प्रखंड के दोन स्टेडियम में रविवार को भाजपा प्रत्याशी रामायण मांझी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी फिल्म के नायक व भाजपा स्टार प्रचारक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कही। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल नल समेत अन्य क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। प्रदेश में विकास की रफ्तार रुके नहीं इसके लिए प्रदेश में एनडीए की सरकार होना बहुत जरूरी है। मैं आप लोगों के समक्ष आग्रह कर रहा हूं कि आप लोग एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनावें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

niruhaua janshabha

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने के बाद एक बार फिर आप लोगों के बीच यह निरहुआ रिक्शावाला जीत का जश्न मनाने अवश्य आएगा। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करना है और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशी रामायण मांझी को भारी मतों से जीताएं। चुनावी सभा को एनडीए प्रत्याशी रामायण मांझी, विधानसभा प्रभारी राहुल तिवारी, विद्या सागर बैठा, सुभाष ठाकुर, नीतीश कुशवाहा, नीरज तिवारी, राज किशोर सिंह उर्फ राजू भैया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामलक्षन कुशवाहा व संचालन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने किया। इस दौरान युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।