आंदर में दो बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत, छह घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: असांव-तियार मुख्य मार्ग पर असांव थाना के बिजुलिया गांव के समीप रविवार की देर शाम दो बाइक की आमने – सामने की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक बिजूलिया गांव निवासी बच्चा यादव (65) बर्ष है। परिजनों का कहना था कि वह बाजार से वापस घर लौट रहा था, तभी असांव से तियर मोड़ के तरफ जा रहे बाइक सवारों ने उसे तेजी से धक्का मार दिया। जिससे वह पास के गड्ढे में जाकर गिर गया। वही धक्का मारने के बाद अनियंत्रित बाइक ने असांव बाजार की तरफ आ रहे दूसरे बाइक में ठोकर मार दिया, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान राहुल कुमार, अमन कुमार, राजन कुमार, महबूब गोंड विजय यादव और रविंद्र कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पीएचसी में कराया गया भर्ती

पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चा यादव को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।

असांव थानाअध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ। इस सम्बंध में एफआईआर दर्ज कर कानूनी करवाई की जाएगी। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है की मृतक के परिवार में चार पुत्र जय राम यादव, हरेराम यादव, सीताराम यादव, मंटू यादव एव और दो पुत्री शामिल है। वही उसकी पत्नी कोशिला देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। जिनमें किशोर गिरी, ललन यादव, शीतल पासवान, काशी चौधरी, रामबिलास यादव,सहित कई शामिल थे।