सिवान: लोजपा का दामन छोड़ फिर से भाजपा के हुए मनोज सिंह

0
  • जब तक सांस रहेगी तब तक भाजपा का कार्यकर्ता बनकर करुंगा सेवा : मनोज सिंह

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनकी पार्टी में वापसी पर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि मनोज सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए जिले में रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिला भाजपा अब और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। पिछले कुछ दिनों के लिए इन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उनके भाजपा में पुनः आगमन के बाद संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं मनोज सिंह ने बताया कि राजनीति में कुछ गलतियां हो जाती हैं। उनसे भी कुछ गलती हुई थी। अब जबतक सांस है तबतक वे भाजपा का कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एमएलसी के उम्मीदवार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहाकि पार्टी द्वारा जब आधिकारिक रूप से घोषणा हो जाएगी तो वे क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्हें चुनाव लड़ने की बात पार्टी के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कही गई है। इधर पूर्व जिलाध्यक्ष की पार्टी में वापसी पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कई लोगों ने बधाई दी। वहीं खुशी जाहिर करने वालों में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार रोज, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, धनंजय कुमार सिंह, अमर ज्योति तिवारी, बबलू साह सहित अन्य ने बधाई दी। बता दें कि मनोज सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी को छोड़ लोजपा का दामन थाम लिया था और रघुनाथपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।