धूमधाम से मनी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0
pandit jawahar lal nehru jyanti

परवेज़ अख्तर/सिवान :- शहर के पकड़ी मोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समाराेह की शुरूआत में पंडित नेहरू के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडेय ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर प्रधानमंत्री की कुरसी पर काबिज होने तक उन्होंने देश के लिए समर्पित भाव से काम किया। आजादी की लड़ाई में अंगरेजों द्वारा जेल भेज कई यातनाएं दी गयीं, लेकिन कठिनाई भरे दौर में वह देश के लिए अडिग रहें। एक करिश्माई नेता को बच्चों के लिए स्नेह के साथ याद रखना..उनकी जयंती भारत के भविष्य की बेगुनाही, उत्साह व जिज्ञासा का आदर्श उत्सव है। उन्होंने एक बेजोड़ विरासत छोड़ी है, जो भारत की आजादी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित है और उन्होंने महानता के साथ एक आशावादी लोकतंत्र का मार्गदर्शन किया। साथ ही कहा कि पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत की नींव रखी। विश्व में आजाद भारत के सबसे भरोसेमंद चेहरा थे। पूरा विश्व उनकी बातों पर विश्वास करता था। कांग्रेसियों ने नेहरू के बताये मार्ग पर चल पार्टी एवं देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर हाफिज जुबैर, शिवधारी दूबे, रामाकांत सिंह, पंडित अवधेश मिश्रा, मथुरा पंडित, गोपाल प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, शशिभूषण तिवारी, विजयशंकर दूबे, मनीर आलम, जावेद अशरफ, जवाहर भाई, बजरंग सिंह, अमरनाथ सिंह, कृष्णा मांझी, प्रमोद चौधरी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali