कलम के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से संपन्न

0
puja

सन्नी वर्मा/सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में चित्रांश समाज के लोगों द्वारा कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा भक्ति से शुक्रवार को मनाया गया।चित्रांश समाज के लोगो में इस पूजा को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। इसको लेकर शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर का नए सिरे से मरम्मत एवं सफाई की गई थी। घरों में पूजा करने के बाद चित्रांश समाज के लोग यहां आकर सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा किये।चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष पं. रामेश्वरी प्रसाद उर्फ छोटे बाबू, सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव अजय कुमार सिन्हा, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा, विन्ध्वासिनी प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, हरिनारायण सिन्हा आदि उपस्थित थे। मंदिर के नए सिरे से निर्माण कराए जाने के कारण यहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा रखकर पूजा की गई। ज्ञात हो कि गोवर्धन पूजा के बाद चित्रांश समाज द्वारा अपने इष्टदेवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर सुखमय जीवन की कामना करते हैं।puja ardhana सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूजा साक्षरता के प्रतीक मानी जाती है। कायस्थ समाज के अलावा अन्य कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सदस्य सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि परंपरा के अनुसार अपने समाज में वर्ष भर कोई न कोई पर्व-त्योहार मनाया जाता रहता है, लेकिन चित्रगुप्त पुजा संभवत: एक ऐसा त्योहार है, जिसे किसी जाति विशेष के लोग ही मनाते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali