खिलाड़ियों की माताओं को किया गया सम्मानित

0
player

परवेज अख्तर/सिवान : खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती की उत्तर बिहार प्रांत इकाई की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। मौके पर शहर के गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने वाले जिले के 16 खिलाड़ियों के माताओं को वीर माता जीजाबाई सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें मीनू चौहान की माता रोमा देवी, संयुक्त राज सिंह की माता गीता देवी, भीम कुमार की माता आरती देवी, प्रीति कुमारी की माता ममता देवी, रेनू कुमारी की माता उर्मिला देवी, अंकित कुमार गुप्ता की माता रेणु देवी, अनामिका कुमारी की माता रीना देवी, इंद्रजीत कुमार की माता रेनू देवी, अजहरुद्दीन अली की माता जुबैदा बेबी, कौशिन अली की माता तहीरा खातून, रवि कुमार सिंह की माता पुष्पा देवी, आयुष राज सिंह की माता रंजना देवी, प्रियेश कुमार की माता रंभा देवी,अमृता कुमारी की माता बबीता देवी, राधा कुमारी की माता रामावती देवी व निशा कुमारी की माता कुसमावती देवी शामिल थीं। मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी प्रो. रवींद्र पाठक, जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, राजीव रंजन राजू, अवधेश शर्मा, डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता, हिंदुत्वेन्द्र उपाध्याय, मनीष तिवारी सहित शहर कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali