मैरवा में सुप्तावस्था में फातिमा खातून की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस अनुसंधान तेज

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मिस्करही गांव में शनिवार की रात एक महिला की सुप्तावस्था में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारण और घटना को अंजाम देने वाले का पता नहीं चल सका है। परिवार के मुखिया के उपस्थित नहीं रहने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। शाम को पुलिस ने समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी के लिए स्वजन की ओर से कोई आवेदन आने में नहीं दिया गया है। मृतका मिस्करही गांव में मो. नाजिर की पत्नी फातिमा खातून है। बताते हैं कि फातिमा खातून अपने घर में सो रही थी। सुबह घर में मौजूद परिवार के सदस्य सो कर उठे तो फातिमा को मृत पाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

गला रेत कर हत्या होने की चर्चा जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और पूछताछ की। मृतका के स्वजन कुछ भी कहने से बच रहे थे। उसके पुत्र ने बताया कि उसकी मां फातिमा उच्च रक्तचाप की मरीज थी। सुबह सोकर उठने के बाद उसे मृत पाया गया। वहीं मृतका के बेड के पास खून गिरे हुए थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर कटा देखा गया। वहीं मृतका के पति मोहम्मद नाजीर शादी समारोह में मुजफ्फरपुर गए हुए थे। वह घटना की सूचना मिलने के बाद शाम को वापस लौटे। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिवान भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।