असांव के पचबेनिया कुएं से अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद, पहचान केेेे लिए पुलिस कर रही है प्रयास

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव में रविवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह ग्रामीण टहलने निकले हुए थे। इस दौरान पचबेनिया गांव के दक्षिण दिशा में कुएं में एक महिला का शव देखा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि बरामद शव अज्ञात है। शव पूरी तरह पानी में फूल चुका था। समाचार प्रेषण तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।