पावर ग्रिड में आई तकनीकी खराबी से दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप, लोग रहे परेशान

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर व महाराजगंज स्थित पावर ग्रिड में आई तकनीकी खराबी के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर प्रखंड के लौकीपुर स्थित पावर ग्रिड में शुक्रवार की रात तकनीकी फाल्ट हो जाने के कारण रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आंदर, सिसवन, दरौली, गुठनी प्रखंड के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं पावर ग्रिड में आई खराबी को विभागीय मेंटेनेंस टीम द्वारा ठीक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर बाजार के एसबीआई शाखा के समीप मुख्य सड़क के उत्तर एक पीपल का पुराना पेड़ शुक्रवार की रात वर्षा के कारण एलटी हाईटेंशन तार पर गिर गया, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसकी मरम्मत विभाग द्वारा शनिवान को कराया गया। इस संबंधन में जेई अमित मौर्य ने बताया कि पावर ग्रिड में आई खराबी को ठीक करने का कार्य चल रहा है। वहीं शनिवार की सुबह महाराजगंज पावर सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब पांच घंटें विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि शनिवार की अल सुबह करीब 4.30 बजे से महाराजगंज पावर सब स्टेशन में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया। इस कारण महाराजगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहा। इस संबंध में महाराजगंज विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आशीष रंजन ने बताया कि वर्षा की वजह से ग्रिड में आई तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। तकनीकी सुधार के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।