गुठनी के पड़री गांव में घर से आभूषण समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के पड़री गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर से आभूषण समेत करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृहस्वामी घनश्याम दुबे ने थाने को सूचना दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात घनश्याम दुबे के परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोर घर के पीछे खिड़की से चढ़कर घर में प्रवेश कर गए तथा अलमीरा, बक्सा तोड़कर उसमें कपड़ा, आभूषण, नकद समेत करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2022 11 26 at 7.35.21 PM 1

परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लाेग एकत्रित हो गए तथा घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, एएसआइ जयलाल राम, एएसआइ प्रमोद तिवारी ने पहुंचकर जांच किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही गुठनी में तीन गांवों के तीन घरों से दस लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।