रघुनाथपुर: समाजसेवी घनश्याम की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज के खेल मैदान में समाजसेवी शिक्षाविद घनश्याम शुक्ला की 75 वीं जयंती समारोह के दूसरे दिन शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बंगाल सरकार का ओएसडी मृत्युंजय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि घनश्याम बाबू का खेल, शिक्षा एवं समाज सुधार से काफी लगाव था। उन्होंने अपना जीवन रघुनाथपुर के बच्चों की भविष्य बनाने में न्योक्षावर कर दी। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में यह कार्यक्रम बहुत यादगार रहेगा। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष बीएन यादव, सचिव भरत दुबे, सीबी शुक्ला, रत्नेश सिंह, विक्रम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।