रघुनाथपुर: किसान चौपाल में दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के तीन पंचायत बडु़आ, निखती कला एवं नरहन में शुक्रवार को किसान चौपाल लगा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गई। इस क्रम में पराली जलाने से नुकसान, मिट्टी जांच, गेहूं की सिंचाई, कृषि योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

नुक्कड़ नाटक दारोगा प्रसाद राय महिला परीक्षण एवं औद्योगिक केंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में हाकिम प्रसाद, रंजन यादव, ओमप्रकाश सिंह, नंदिनी सिंह, सविता गुप्ता, अजय कुमार, टुनटुन कुमार, रंजीत मिश्रा आदि कलाकार शामिल थे।