रघुनाथपुर: प्रतिष्ठात्मक गणेश महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर ब्रह्मचारी बाबा मठिया परिसर में आयोजित सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक गणेश महायज्ञ को लेकर रविवार को बालक दास महात्यागी के नेतृत्व में हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर हरपुर, नवादा होते हुए नरहन सरयू नदी तट पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। यज्ञाचार्य ने बताया क महायज्ञ की पूर्णाहुति चार मार्च को हवन पूजा के साथ की गई। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा अर्चना के अलावा व्यास शंख बाबा अरविंद महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। वहीं मथुरा से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रामलीला एवं रासलीला का भी मंचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here