रघुनाथपुर: पैक्स अध्यक्ष पर धान की खरीदारी नहीं करने का आरोप

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला निवासी किसान दीपक कुमार सिंह सहित अन्य किसानोें ने निखती कला के पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीदारी नहीं करने तथा मनमानी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने स्थानीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। किसान दीपक कुमार सिंह कहा कि शिकायत बीडीओ, बीसीओ, डीएम, कृषि मंत्री बिहार सरकार से की गई हैहैं। वही गांव के कई किसानों ने भी पैक्स में धान का खरीदारी नही करने की पैक्स अध्यक्ष पर आरोप लगाई गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

उधर किसान दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2022 तक कोई समस्या का समाधान नहीं निकलेगा तो 29 दिसंबर 2022 को प्रखंड धरना दिया जाएगा। इस मामले में गांव निवासी महेंद्र पटेल ने भी धान की खरीदारी नहीं की शिकायत की हैं।उधर निखती कलां पंचायत का पैक्स अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा की यह आरोप निराधार हैं। जब धान की खरीदारी प्रारंभ होगी तो किसी भी किसान का धान वंचित नहीं रहेगा। एकाउंट की सीसी नहीं हुआ है। जिस कारण खरीदारी नही हो पा रही हैं।