रघुनाथपुर: राजपुर में गश्त कर रही पुलिस टीम पर पथराव, एक होमगार्ड जवान घायल

0
police par pathrav

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस गश्त दल पर छापेमारी के दौरान शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी सह होमगार्ड के जवान जाटा राम के रूप में हुई। मामले में सअनि नवल किशोर प्रसाद सिंह के बयान पर प्राथमिकी कांड सं. 232/22 के तहत 39 लोगों को नामजद तथा 60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी की गई है। इसमें पुलिस आठ लागों को गिरफ्तार कर ली है। बताया जाता है कि राजपुर गांव में ललन साह के यहां छठियार था। मौके पर उनके दरवाजे पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था और नजदीक में दो लोग शराब पी रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी क्रम में सड़क किनारे गुजर रही पुलिस गश्त दल की नजर उन दोनों शराबियों पर पड़ी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाड़ी से उतर छापेमारी की और एक को पकड़ लिया तभी वहां आर्केस्ट्रा देख रहे काफी संख्या में शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के चंगुल से पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा कर भगा दिये। इसके बाद शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में गश्त दल में शामिल होमगार्ड के जवान जाटा राम घायल हो गए। गश्त दल में शामिल सभी पुलिस कर्मी अपनी जान बचाकर वहां से भागी और घायल जवान को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराये। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।