रघुनाथपुर: ग्रामीणों ने नहर से पकड़ी 60 किलोग्राम की मछली

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के अमवारी- टारी नहर में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने 60 किलोग्राम की एक मछली को पकड़ लिया। मछली की लंबाई पांच फीट थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मछली नहर में तैरती नजर आई। इसके बाद ग्रामीणों ने मछली को पकड़ कर नहर से बाहर निकाला। मछली को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार नेपाल में गोंच प्रजाति की मछलियों का आकार इसी तरह का होता है, हो सकता है कि गंडक नदी नेपाल से आती है इसलिए यह मछली इधर चली आई हो। हालांकि इसके बारे में जितने ग्रामीण उतनी तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कुछ लोगों ने मछली के साथ फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा भी कर दिया। बताया जाता है कि चांदपुर वितरण नहर से अमवारी-टारी नहर निकलती है। हाल ही में इस नहर की गंडक विभाग द्वारा सफाई करा इसमें पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार की दोपहर करसर गांव के समीप कुछ लोग नहर किनारे घूम रहे थे। इस दौरान नहर में मछली के कूदने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण नहर के समीप एकत्रित हो गए तथा साहस जुटाते हुए उस मछली को पकड़ लिए। युवक मिंटू कुमार, विजय कुमार, मृत्युंजय इत्यादि ने बताया कि मछली क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी हुई थी। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। कुछ देर बाद ग्रामीण मछली को लेकर अपने घर लेकर चले गए।