मानसिक व शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने को रोजा जरूरी : अब्दुल हसीब अशरफी

0
iftar

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित मदरसा बरकातिया अनवारुल उलूम के हाफिज अब्दुल हसीब अशरफी ने रमज़ानुल मुबारक की फजीलत बयान करते हुए बताया कि रमजान शरीफ बहुत बरकत वाला महीना है। रमज़ान की फजीलतें गिनती से बाहर है। इस महीना में अल्लाह तआला अपनी रहमतों को हर खास एवं आम पर नाजिल फरमाता है। उन्होंने कहा- जिस तरह से रमजान में एक नेकी का सवाब ज्यादा होता है उसी तरह से गुनाह का पाप भी ज्यादा होता है। अगर आदमी ये जान जाता कि रोज़ा में कितनी बरकत है तो ये चाहता कि पूरे साल रोज़ा हो। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने से स्वास्थ्य को भी कई फायदे होते हैं। यही कारण है कि रमजान के अलावा भी कई मुस्लिम और गैर मुस्लिम लोग मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजा या व्रत करते हैं। दुनिया भर में रमजान की रौनक है। इस माह में रोजेदार अल्लाह के नजदीक आने की कोशिश के लिए भूख-प्यास समेत तमाम इच्छाओं को रोकता है। बदले में अल्लाह अपने उस इबादत गुजार रोजेदार बंदे के बेहद करीब आकर उसे अपनी रहमतों और बरकतों से नवाजता है। उन्होंने बताया कि सभी मुसलमान रोजे-नमाज से अल्लाह को राजी करने में लगे हुए हैं, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने से सिर्फ इबादत ही नहीं होती, बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे पहुंचते हैं। यही कारण है कि रमजान के अलावा भी कई मुस्लिम और गैर मुस्लिम लोग मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजा करते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

रमजान में रोजा रखने से सेहत को हाेते हैं कई लाभ

  • वजन कम होता है- मोटापा आजकल अधिकतर लोगों की समस्या है, लेकिन आप रोजा रखकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। खाली पेट रहने या कम मात्रा में खाने से शरीर की सूजन कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन भी कम होता है।
  • खजूर है जरूरी : रमजान में खजूर का खास महत्व होता है। इस्लाम में रोजा खोलने के लिए खजूर का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। खजूर खाने से स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ होता है। खजूर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • कोलेस्ट्रोल कम होता है : रमजान के रोजे रखने से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल स्वस्थ रहता है।
  • पाचन शक्ति बेहतर होता है : रोजे के दौरान दिनभर भूखे प्यासे रहने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
  • बुरी आदतों से छुटकारा : बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय होता है। धूम्रपान, अल्कोहल और तंबाकू की लत को दूर करने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय है।