शिक्षा सुधार अभियान को हस्ताक्षर करा रालोसपा देगी गति

0
siksha

परवेज अख्तर/सिवान: पत्रकार भवन परिसर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रामदुलार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सारण प्रमंडल के प्रभारी सुभाष कुशवाहा तथा जिला के प्रभारी सुमेर सिंह ने शिरकत किया। बैठक मुख्य उद्देश्य शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार अभियान के अंतर्गत व्याप्त स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाना है। जिले में करीब तीन लाख लोगों का हस्ताक्षर कराकर सरकार को भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोसपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर पार्टी की 25 सूत्री मांगों को जनता के बीच रखने का कार्य करेंगे। महासचिव हेमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महागठबंधन में शामिल होकर अच्छा कार्य किया है। इससे बिहार में महागठबंधन में धार आएगा। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नंदलाल कुशवाहा, विजय नारायण , विजय पटेल, संजय कुशवाहा, श्रीमती देवी, युवा जिलाध्यक्ष आेमप्रकाश कुशवाहा, किसान प्रोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, फैयाज अली, रवींद्र कुमार, उदय कुमार, अनिल कुमार, अवधेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता व पार्टी के नेता शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM