सिवान जंक्शन पर बाल विवाह को लेकर आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान

0
siwan jn

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
आरपीएफ ने सिवान जंक्शन पर बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम एवं सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत के तहत रविवार को जागरुकता अभियान चलाया। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी द्वारा जंक्शन पर मौजूद यात्रियों को बाल विवाह एवं बच्चों की सेहत की रक्षा करने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान आरपीएफ के अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है।