दुःखद: सिसवन के भागर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो नौजवान युवक घायल, एक ने ली अंतिम सांस, परिजनों में मचा कोहराम

0

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के समीप सिसवन कि तरफ से आ रही बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दी जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृत युवक की पहचान भागर गांव निवासी शिवलखन राम के 30 वर्षीय पुत्र महावीर राम है।वहीं घायल किशोर राम का पुत्र भूषण राम है। घायल हो उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाईक से सिसवन बाजार से मछली खरीद कर लौट रहे थे उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने भागर गांव के पास उन्हें पीछे से धक्का मार दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

जिससे महावीर राम की मौके पर ही मौत हो गई एवं भूषण राम गंभीर रूप से घायल हो गये।शिवलखन कि मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता देवी एवं अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा आवश्यक कागजी कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।