सीवान में सैफ जवान का पार्थिक शरीर पहुंचा पैतृक आवास: हृदय गति रुकने से हुआ था निधन, पूरा इलाका गमगीन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एक जवान के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की देर शाम उनके पैतृक आवास पहुंचा, जिसके बाद जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक जवान की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली का निवासी उमेश सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि उमेश सिंह आर्मी के पद से हाल ही में रिटायरमेंट लेने के बाद सैफ जवान के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गांव के लोगों में छाया मायूसी

आज अचानक उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गई। निधन होने की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुआ पूरे परिवार समेत आसपास के गांव के लोगों में मायूसी छा गई, जबकि परिवारों के लोगों में कोहराम मच गया। उनके मौत के बाद सबसे पहले उनको पुलिस लाइन में सलामी दिया गया। इसके साथ ही तिरंगे में लिपटा हुआ उनके शव को परिवार वालों को सौंपा गया, जैसे ही घर पर पार्थिव शरीर पहुंचा गांव सहित शहर मुख्यालय में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि शांत स्वभाव के मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान थे, जब भी गांव आते थे लोगों के साथ मिलना और एक साथ बैठकर बातें करना उनको बेहद पसंद था। बता दें कि उनके निधन की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है कि हाल ही में कुछ दिन पहले वह अपने गांव आए हुए थे। गुरुवार की देर संध्या तिरंगे में लिपटा हुआ उनका शरीर जैसे ही पहुंचा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई।