सासाराम: गांव की लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर फूंक दिया घर

0

सासाराम के गांव की एक लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक किसान का घर पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया। मनचलों की करतूत से किसान का पूरा परिवार सदमे में है तो दूसरी तरफ इलाके में इस घटना के विरोध आक्रोश व्याप्त है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकढ़ा गांव की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पहले धमकाया फिर जला दिया घर

गांव के किसान दशरथ राम के पूत्र संजय राम ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव की एक लड़की घर की ओर लौट रही थी। गांव के बाहर कुछ मनचले लड़के उसके साथ बदतमीजी कर रहे थे। इसे देखने के बाद उसने विरोध किया था। उस समय तो मनचले लड़के फरार हो गए, लेकिन रात को टोले में आए और बहाना बनाकर धमकाने लगे कि तुम लोगों ने बेवजह हम लोगों को गाली दिया है। गाली देने का झूठा बहाना बनाकर लड़की को छेड़ने वाले लफंगे ने उसे उजाड़ देने की धमकी भी दी थी। रात को सभी लोग खाना-पीना खाकर सो गए। देर रात दशरथ राम के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई।

घर का सारा सामान जलकर राख

आग की तपिश से नींद खुली तो पूरा परिवार घर के बाहर निकला और जान बचाई। ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की गई। बारिश शुरू हो गई तो आग पर काबू पा लिया गया लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इधर पीड़िता ने जानकारी दी है कि गांव के रुदल और तेजदीप नामक युवकों ने छेड़खानी की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग शराब पीते हैं और अक्सर आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना प्रभारी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया है कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है लेकिन पीड़ित परिवार ने अभी लिखित शिकायत नही किया है। पदाधिकारी को तथ्य का पता लगाने के लिए गांव भेजा गया है।