सिसवन: समारोह पूर्वक मनी पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड भीखपुर में गुरुवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मोके पर जिला सचिव अजीत उपाध्याय, प्रखंड अध्यक्ष असीफ अब्बास, रवींद्र दुबे ने संयुक्त रूप से कृष्ण बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर जिला सचिव ने कहा कि कृष्ण बाबू गरीबों के मसीहा थे, उनका पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार का बहुत विकास हुआ। मौके पर कौसर इमाम रिजवी, अजय राम, शमीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।