सिसवन: राजद की बैठक में आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव स्थित विमला बाबा के आश्रम पर राजद द्वारा प्रखंड स्तरीय आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने की। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू तथा विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि आज बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

सांप्रदायिक शक्तियां आपसी सौहार्द खराब कर रही हैं। देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। ई. विपिन कुशवाह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव से पूर्व किए गए अपने वादों को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर मुखिया ई. ओमप्रकाश यादव, सुभाष कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही, दिलीप साह, राजेश्वर यादव, गौतम यादव, नंदकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे।