सिसवन: सियार ने पांच लोगों को काट किया घायल, दहशत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में बुधवार की रात एक सियार ने पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में ग्यासपुर निवासी जगलाल साह, भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी उमेश मंडल एवं चंदन पंडित एवं दो अन्य मजदूर शामिल हैं। घायलों में जगलाल साह की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सभी मजदूर ग्यासपुर स्थित सरयू नदी किनारे बांध पर टहल रहे थे तभी एक सियार उन लोगों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

सियार एक-एक कर पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में ग्रामीणों ने बंदर काे लाठी-डंडे से प्रहार कर सियार को मार डाला। सियार के आतंक से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों में जगलाल साह, उमेश मंडल एवं चंदन पंडित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जगलाज साह की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।