सिसवन: दफादार पुत्र के हत्यारोपित के घर की कुर्की

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाने की टीम ने उबधी गांव दफदार पुत्र संतोष भगत हत्या के आरोपित के अशोक महतो के घर की कुर्की की। इस संंबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की जब्ती करने से पूर्व थाना क्षेत्र के उबधी गांव निवासी अशोक महतो के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था, फिर भी आरोपित द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इसके बाद पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। इसमें आरोपित के घर का सामान, खिड़की, दरवाजे सहित अन्य सभी चीजों को जब्त कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि उबधी निवासी थाना में दफदार के पद पर तैनात हरिहर भगत के पुत्र संतोष भगत को बदमाशों ने सात जून 2020 को सिसवन स्टेट हाइवे पर चांदपुर गांव के दक्षिण स्थित पुलिया के नीचे धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 113/20 कराई थी।