सिसवन: मानसून से पहले स्लुइस गेट की मरम्मत में जुटा विभाग

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मे बाढ़ एक बड़ी समस्या है। इससे बचाव के लिए सरयू नदी के किनारे तटबंध बना है। तटबंध से पानी के रिसाव को नियंत्रित करने के लिए कई जगह स्लुइस गेट बनाए गए। यह काफी हद तक यह बाढ़ व सूखा दोनों ही परिस्थिति में लंबे समय तक लोगों के लिए वरदान साबित होता रहा है। सरयू के गोगरा तटबंध पर बने स्लुइस गेट बदलते समय में विकसित होने के बजाय जर्जर होता चला गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

तटबंध पर बने स्लुइस गेट जर्जर होने के कारण बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इनकी जगह पर नया स्लुइस गेट बनाने का फैसला किया है। कचनार के शुभहाता, सरउत, सिसवन, ग्यासपुर, नवका टोला, साईंपुर, जयी छपरा में पुराने स्लुइस गेट की जगह नया गेट बनाने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में सीओ सतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ के पूर्व स्लुईस गेट की तथा तटबंध की मरम्मत की जा रही है ताकि कोई खतरा नहीं न हो।