बड़हरिया: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सधुनी मठ परिसर में शुक्रवार को सदर मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक चलने वाली महासंपर्क अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर भाजपा नेता डा. अनिल कुमार गिरि, वीरेंद्र साह, सुदीश सिंह, अनुरंजन मिश्रा, सुनील चंदेल, प्रेम प्रकाश सोनी, सुरेश पांडे, नरेंद्र पर्वत आदि उपस्थत थे। वहीं दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष ई. अमृतराज की अध्यक्षता में राछोपाली में हुई। बैठक में देवेंद्र कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, सनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।