सिसवन: सरयू नदी में तेजी से हो रहे कटाव से लोग चिंतित

0
saryu nadi
  • लगभग 700 मीटर के दायरे में हो रहा है कटाव
  • गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर रह गई नदी

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी के घटते जलस्तर ने एक बार फिर संकट में डाल दिया है। साईपुर के बाद गंगपुर सिसवन में सरयू नदी के घटते जलस्तर से उत्पन्न तेज धार के कारण काफी तेजी से कटाव हो रहा है। इससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। नदी का जलस्तर गांव से महज 50 मीटर की दूरी पर रह गया है। सरयू नदी में लगभग 700 मीटर के दायरे में तेज गति से कटाव हो रहा है। इसकी सूचना लोगों ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार व विधायक कर्णजीत सिंह को दी। सूचना पाते ही सीओ व बीडीओ ने कटाव स्थल का दौरा कर इसकी जानकारी जिले के बड़े पदाधिकारियों को दिया। जिस पर बड़े पदाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ विभाग के जेई कटाव स्थल पर आकर जेसीबी के जरिए कटाव स्थल पर ऊपर की मिट्टी हटा कटाव को कम करने के प्रयास में लगे हैं। जेई अंसारी ने कहा कि कटाव हो रहा है। इसकी जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को है। कटावरोधी कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विधायक ने लिया कटाव का जायजा

स्थानीय लोगों की सूचना पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने रविवार को गंगपुर सिसवन पहुंच कटाव का जायजा लिया। उन्होंने मनोज सिंह के घर के पास नदी किनारे पहुंच हो रहे कटाव को देखा। स्थानीय लोगों से बात कर कटाव की जानकारी ली। इस दौरान एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हरेकृष्णा प्रसाद से मोबाइल पर बात की। उन्होंने कटाव रोकने के लिए स्थायी कार्य कराने की बात कही। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कहा कि फंड नहीं है। जिसपर विधायक ने कहा कि वह मंत्री से बात कर फंड दिलाने का प्रयास करेंगे। आप कार्य योजना बनाएं।