सिसवन: छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया

0
giraftar

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में कचनार गांव में 28 फरवरी को गांव के ही अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की तेजधार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सात लोगों को आरोपित किया गया था। इस मामले में सिसवन थाने की पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी के तरह पूछताछ के लिए दो लोगों को कचनार से हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

हालांकि हत्या के 18 दिन बीतने के बाद भी सिसवन पुलिस किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा ले रही है। हालांकि अभी भी आरोपित पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति के जरिए नामजद आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। ज्ञात हो कि छोटू हत्याकांड में पड़ोसी शालिग्राम सिंह, पंकज सिंह, मृत्युंजय सिंह सात लोग आरोपित किए गए हैं।