सिसवन: रुद्र महायज्ञ को निकली कलश यात्रा वातावरण हुआ भक्तिमय

0
kalash yatra in siwan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पंचायत के नवादा स्थित मठ परिसर में आयोजित 10 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्रा की देखरेख में सोमवार को यज्ञ स्थल से वेदी पूजन के बाद हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर चैनपुर बाजार होते हुए दाहा पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

कलश यात्रा के दौरान जय हनुमान, जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। मठ के महंत व यज्ञ के व्यवस्थापक हरेश्वर गिरि ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 18 अक्टूबर को हवन पूजा व भंडारे के साथ की जाएगी। दिन व रात में प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। प्रवचन आचार्य पं. पुरुषोत्तम महाराज एवं किरण भारती द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में ब्रजेश सिंह, डा. अशोक भारती, रितेश सिंह, रमेश तिवारी, मुन्ना शाही, दीपक तिवारी, लोहा सिंह, जगलाल साह, विजय तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।