सिसवन: बावनडीह में चोरों ने उड़ाई तीन लाख की संपत्ति

0
  • चोरों ने चार घरों को बनाया है निशाना
  • चोरी की घटना से लोगों के बीच दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के बावनडीह गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरी की इस घटना में चोरों ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव के अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी सुरेंद्र साह, विद्यासागर शर्मा, सरोज गिरि व राजकुमार शर्मा के घर हुई है। चोर घर की दीवार फांद घर में घुसे। सुरेंद्र साह के घर से 55 हजार नगद व लगभग एक लाख पचास हजार के सामान व मोबाइल की चोरी कर ली। चोरों ने सरोज गिरि के घर से एक मोबाइल की चोरी की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विद्यासागर शर्मा के घर से 5 हजार नगद व 2 मोबाइल की चोरी की। जबकि राजकुमार शर्मा की मोबाइल चोरी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर 10-12 की संख्या में होगे। तभी अलग-अलग जगहों पर चोरी की। एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि सुरेन्द्र साह की पत्नी रीता देवी ने आवेदन दिया है। आवेदन पर सरोज गिरि व विद्यासागर का भी हस्ताक्षर है।