सिवान: बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना, लोगों ने एक को पकड़ पुलिस को सौंपा

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पंचमंदिरा राजेंद्र स्टेडियम के पीछे रविवार की सुबह शादी में जा रही एक महिला का मंगलसूत्र बदमाशों ने छीन लिया। शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर और एक बदमाश जो नशे में था उसे पकड़ लिया लेकिन दूसरा फरार हो गया। लोगों ने नशेड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मुंडा गांव निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिला राजेंद्र स्टेडियम के पीछे किराये के मकान में रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि चचेरे भाई की शादी थी। जो शहर के एक होटल में थी। वहीं जाने के लिए अपने बेटा के साथ घर से निकली। तभी स्टेडियम के पीछे में दो युवक जो नशे में थे पीछे से आए और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।