सिवान: शहर में आरएसएस ने किया पथ संचलन, फूलों से हुआ स्वागत

0
sadak

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार की सुबह नगर के प्रमुख मार्गों पर घोष के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन किया गया। पथ संचलन शहर के गांधी मैदान से शुरू होकर मुख्य पथ अस्पताल रोड़, बबुनिया मोड़, राजेंद्र पथ, दरबार रोड, जेपी चौक, कचहरी रोड होते हुए गांधी मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मार्ग में कई जगहों पर स्वयंसेवकों का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत भी किया गया। पथ संचलन में आगे-आगे घोष का वादन हो रहा था तो वहीं स्वयंसेवक भारत माता की जय व वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: आठ बजे से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक डा विनय कुमार सिंह व जिला कार्यवाहक विवेक तिवारी ने की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिला संघ चालक ने बताया कि हेडगवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना देश की स्वाधिंता तथा इसे परम वैभव पर पहुंचाने के उद्देश्य से की थी। कहा कि स्वयंसेवक को नित्य शाखा में आना चाहिए। शाखाएं व्यक्ति निर्माण की कार्यशालाएं होती हैं। आरएसएस संगठन विजयादशमी के दिन पथ संचलन करता है लेकिन इस बार संघ के साथियों द्वारा दुखद समाचार होने के कारण पर्व की समाप्ति के बाद इसे किया गया। संघ पूरी दृढ़ता के साथ आपसी भाइचारा, भद्रता व शांति के पक्ष में खड़ा है। पथ संचलन में जिला कार्यवाह विवेक, सह जिला कार्यवाह अभिनाश, रविंद्र पाठक, जन्मेजय कुमार, विनोद, हरिओम, संजीत, रुपेश, कृष्णा आदित्य, ऋतिक, आशुतोष, गोपाल, मनोज गुप्ता समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।