सिवान: विशेष अभियान में 39 गिरफ्तार, 28 भेजे गए जेल

0

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के आदेश पर बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभियान के दौरान 39 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 28 को जेल भेज गया और 11 को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस दौरान विविध कांडों में 20, वारंट में छह, शराब के कांड में 19 गिरफ्तारी की गई। वहीं 271.080 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस दौरान नौ वारंट का निष्पादन किया गया। साथ ही तीन बाइक, एक चारपहिया वाहन एवं दो गोली को बरामद की गई। बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व पुलिस टीम छापेमारी में जुटी रही।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here