सिवान: आपदा से निपटने को ग्रामीणों को तैयार रहने की सलाह

0

परवेज अख्तर/सिवान: नेपाल बराज से पानी छोड़े जाने और अन्य राज्यों में हुई वर्षा के कारण सरयू नदी उफान पर है। इससे स्थानीय प्रशासन ने तटवती क्षेत्र के लोगों को किसी भी आपदा से निपटने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 57.04 मीटर को पार कर गया है, इससे तटवर्ती गावों के लोगों में दहशत है। वहीं शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक नदी का जलस्तर 57.630 मापा गया जो खतरे के निशान से.626 सेमी अधिक था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों में बाढ़ की संभावना से लेकर दहशत है। तटवर्ती गांव कचनार, भागर, सिसवन, ग्यासपुर, चटैया, साईंपुर, नवकाटोला के ग्रामीण काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। सरयू नदी के किनारे स्थित हरेराम ब्रहचारी बाबा के प्रांगण में नदी का जल घुस गया है, इससे पूजा पाठ करने में भक्तों को दिक्कत हो रही है। इस संबंध में अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नदियों में हो रहे जल वृद्धि पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से किसी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।