सिवान बड़ी मस्जिद रोड का नाम बदल कर श्रीकांत भारतीय मार्ग रख दिया गया

3
siwan badi masjid naam

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के साबुन टोली स्थित दिवंगत भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय के आवास पर शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि शहीद दिवस के तौर पर मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान शुरूआत में सांसद आेमप्रकाश यादव व नगर परिषद चेयरमैन सिंधु ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर श्रीकांत भारतीय मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं उनके पुत्र सह वार्ड पार्षद सत्यम भारतीय ने कहा कि आज तक मेरे पिता की हत्या की गुत्थी सुलझ नही सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन का दावा था कि सभी आपरधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाई जायेगी। इस घटना के तार चाहे कही से भी जुड़े होंगे लेकिन उसको माफ़ नही किया जायेगा। लेकिन अभी तक कुछ नही हो सका जो कि काफी दुखद है। आखिर इस मामले को क्यों दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम राज्य व केंद्र सरकार से मांग करते है कि तत्काल इस मामले को पुनः जांच कर तत्काल करवाई करें। मौके पर नगर उपसभापति बब्लू साह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, जयप्रकाश गुप्ता, राजन साह, पूर्व पार्षद धनंजय सिंह, राहुल तिवारी, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, सुधीर जयसवाल, देवेंद्र गुप्ता, रहमत अली, अर्जुन सोनी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

3 COMMENTS

Comments are closed.