सिवान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

0

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसके बाद जेपी चौक पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। आक्रोश मार्च राजेंद्र पथ से शुरू होकर पुराना बाटा मोड़ होते हुए स्थानीय जेपी चौक पर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिहार में लोकतंत्र की हत्या, हिटलर शाही, प्रशासन की निरंकुशता और शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ विश्वासघात के विरोध में नारेबाजी की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 07 14 at 7.38.31 PM 1

पुतला दहन के बाद अभिमन्यु सिंह के आवास पर जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

WhatsApp Image 2023 07 14 at 7.38.31 PM

तेजस्वी यादव पर चार्ज शीट हुआ है। उनको बचाने के लिए नीतीश कुमार अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से पार्टी आहत है। बिहार सरकार अपनी कमियों को जनता के बीच आने नहीं देना चाहती इसलिए गुरुवार को जिले के सांसद और राज्य के अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवाई।

WhatsApp Image 2023 07 14 at 7.38.32 PM

पुतला दहन में पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, नंद प्रसाद चौहान, राजीव कुमार सिंह बिट्टू, कुंदन सिंह, जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, जिला महामंत्री गोविंद कुमार बासु , अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।