सिवान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात की सुना 100वां एपिसोड

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड सुना गया। उनकी बात सुन लोग काफी प्रभावित हुए। इस एपिसोड सुनने को ले भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम के मन की बात जनता को एक नई ऊर्जा और आत्मशक्ति प्रदान करता है। लोगों ने पीएम के मन की बात सुन कई जानकारी हासिल कर उनकी बातों को अमल करने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार शहर के बबुनिया मोड़ स्थित प्रमिल कुमार गोप के आवास जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के 100वें एपिसोड मन की बात सुनी गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, सुनील दत्त शुक्ल, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, प्रो. प्रोफेसर सत्यम कुमार सिंह, नगर परिषद उपसभापति किरण गुप्ता, नगर पार्षद जयप्रकाश गुप्ता आदि उपसित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

शक्ति केंद्र पचलखी बूथ संख्या 114 पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधार तिवारी, कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष, आनंद वर्मा आदि उपस्थित थे। शहर के नई बस्ती स्थित पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के आवास पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर राकेश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रशांत दुबे आदि उपस्थित थे। सदर प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत के बांसोपाली में बूथ संख्या 86 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में पीएम के मन की बात सुनी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे। इसके अलावा जीरादेई पंचायत के बूथ संख्या 192 एवं 193 पर जिला मंत्री डा. कुंदन कुमार सिंह, दरौली के बभनौली में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में पीएम के मनी की बात सुनी गई।

WhatsApp Image 2023 04 30 at 8.29.32 PM

सिसवन के चैनपुर मुबारकपुर पंचायत में पूर्व मुखिया पूनम तिवारी, घुरघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, भदौर में डा. अशोक भारती की अध्यक्षता में पीएम के मन की बात सुनी गई। भगवानपुर हाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी की अध्यक्षता में किसानों को लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवानपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, जिला भाजपा मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे। महाराजगंज के जगदीशपुर गांव में भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में, सिहौता त्रिपुरारी शरण सिंह के नेतृत्व में, शहर के काजी बाजार में सुप्रिया कुमारी के नेतृत्व में, पोखरा में दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी।

WhatsApp Image 2023 04 30 at 8.54.06 PM

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पड़ौली बूथ संख्या 316, 294 सहित सभी बूथों पर पीएम की मन की बात सुनी गई। इस मौके पर भाजपा नेता व मुखिया संघ अध्यक्ष राम कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा प्रखंड के लहेजी निवासी पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के आवास पर उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की मन की बातें रेडियो से माध्यम से सुनी। प्रखंड के कन्हौली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुन उनके विचारों से अवगत हुए। इस मौके पर मुखिया प्रभुनाथ यादव, महेश यादव, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।