सिवान: भाजपा के कार्यकर्ता कठिन परिश्रम व त्याग से करते हैं कार्य : मंगल पांडेय

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर सोमवार को जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी बंगाल के प्रभारी सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके मूल में भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता ही है। भाजपा के कार्यकर्ता कठिन परिश्रम त्याग और तपस्या से कार्य करते हैं और किसी भी चुनाव में बूथ सबसे महत्वपूर्ण होता है। बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता काफी सशक्त भूमिका में रहते हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ पर पहले से और ज्यादा सजग और सतर्क रहकर कठिन परिश्रम से काम करना है क्योंकि विरोधियों द्वारा अनेक प्रकार के भ्रम, झूठ फैलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजपा की सरकार समाज के निचले स्तर पर कमजोर वंचित और पिछड़े हुए लोगों को उनके अंत्योदय के विचारों से प्रभावित होकर उनके सर्वांगीण विकास में लगी हुई है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शर्मा नंदराम एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राम पुकार चौहान ने किया। इस दौरान गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता शंभू गुप्ता, राजीव कुमार बिट्टू सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।