सिवान: सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी के निधन पर शोक

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के निधन पर सोमवार को अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सहायक लोक अभियाेजन पदाधिकारी के निधन की सूचना पर अधिवक्ता समुदाय स्तब्ध रह गए और उन्हीं के याद में अध्यक्ष शंभूदत्त शुक्ला एवं संघ महासचिव प्रेम कुमार सिंह की उपस्थिति में सोमवार को भोजन अवकाश के समय शोकसभा का आयोजन किया गया। संक्षिप्त शोकसभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए संघ के महासचिव प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि सत्य प्रकाश बाबू युवा अभियोजन पदाधिकारी थे, उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली था, वे हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी को सहज उपलब्ध थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वह सभी का सम्मान करते थे और कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका असमय चला जाना काफी दुखद है। जानकारी साझा करते हुए उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य गणेश राम ने बताया कि सत्य प्रकाश बाबू देवरिया के भटनी के रहने वाले थे, उनको सांस लेने में परेशानी हुई,उन्हें चिकित्सा के लिए देवरिया ले जाया गया जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। शोकसभा में मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह, पंकज कुमार सिंह समेत संघ के सभी अधिवक्ता एवं सभी लोक अभियोजन पदाधिकारीगण मौजूद थे।