सिवान: लोजपा संस्थापक सह पूर्व मंत्री रामविलास की मनी पुण्यतिथि

0

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कलावती मैरेज हाल में रविवार को लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके नेतृत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, विनोद तिवारी, राजबली मांझी, मेघनाथ पासवान, चंदन पासवान, ज्योति पासवान, अनिल पासवान मनोज मांझी, देवानंद पांडेय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं सराय ओपी के महापुर में लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अली इमाम खान, मो. अलसउद अहमद सिद्दीकी, वार्ड सदस्य शाने रहमत, रामबाबू कुमार साह, मो. जैद राजा, सुनील कुमार साह, सफदर इमाम आदि उपस्थित थे।