सिवान: विद्यालयों में आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई

0
school

विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार व बैगलेस कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार तथा बैगलेस पर बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें आपदा से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। शिक्षकों ने चेतना सत्र के दौरान पर्यावरण संरक्षण संबंधित बच्चों को जानकारी दी एवं इसके अलावा बाढ़ से बचाव, नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसके अलावा अन्य गतिविधि जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि की जानकारी दी गई। यह जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, माध्यमिक विद्यालय करसौत, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, माध्यमिक विद्यालय नंंदा टोला, माध्यमिक विद्यालय शेरही आदि विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके अलावा आंदर प्रखंड के राजकीय बालिका मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को व्रजपात से बचने के उपाय बताए गए। इस मौके पर शिक्षक कमाल अहमद, गौरव कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप कुमार साह, रीमा कुमारी, शशि बाला कुमारी, शुभ लक्ष्मी गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित थी। इसके अलावा बड़हरिया, बसंतपुर, महाराजगंज आदि प्रखंडों के विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।