सिवान: भाजपा नगर कार्य समिति की बैठक में लोस चुनाव की तैयारी पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी नगर कार्य समिति की बैठक गुरुवार को शहर के एक होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार कसेरा एवं मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत दुबे ने की। बैठक मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर कमेअी पार्टी की रीढ़ होती है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। उन्होंने बूथ कमेटी से लेकर पन्ना प्रमुख बनाने पर प्रमुखता से जोर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि सभी मंडलों में शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति जल्द से जल्द हो जानी चाहिए। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने नगर में बूथ कमेटी की मजबूती पर जोर दिया एवं कहा कि बूथ जीतेगा तो पार्टी जितेगी। धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री संतोष राउत ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रमिल कुमार गोप, सुनील दत्त शुक्ला, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।